तेंदुलकर ने खुद पर आधारित डिजिटल गेम किया लॉन्च
Updated at : 07 Dec 2017 7:34 PM (IST)
विज्ञापन

बेंगलुरु : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यहां एक डिजिटल गेम को जारी किया जिसमें वह खुद भूमिका अदा कर रहे और प्रशंसक उनके सफर को अनुभव कर सकेंगे. डिजिटल एंटरटेनमेंट और गेमिंग कंपनी जेटसिंथेयेस ने सचिन सागा क्रिकेट चैम्पियंस नाम के इस गेम को तैयार किया है. सचिन ने कहा कि इस गेम का […]
विज्ञापन
बेंगलुरु : महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने यहां एक डिजिटल गेम को जारी किया जिसमें वह खुद भूमिका अदा कर रहे और प्रशंसक उनके सफर को अनुभव कर सकेंगे. डिजिटल एंटरटेनमेंट और गेमिंग कंपनी जेटसिंथेयेस ने सचिन सागा क्रिकेट चैम्पियंस नाम के इस गेम को तैयार किया है.
सचिन ने कहा कि इस गेम का मकसद प्रशंसकों को एक मंच पर साथ लाना है जिससे वे मेरे सफर का अनुभव कर सके. उन्होंने कहा वह अपने खाली समय में पार्लर में वीडियो गेम खेलते थे.
सचिन ने कहा, योर्कशर के साथ 1992 में मेरे अनुबंध और 2003 के विश्व कप के दौरान दक्षिण अफ्रीका में मैं टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ वीडियो पार्लर में गेम खेलता था. घर में भी मैं ऐसे गेम खेलता हूं और इसमें अब मेरा बेटा भी साथ देता है. मुझे ये अच्छा लगता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




