अजमल को रह गया मलाल, आखिर सचिन को क्यों नहीं दिया गया था आउट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2017 3:34 PM

विज्ञापन

कराची : पांच साल से अधिक बीत गए लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष आफ स्पिनर सईद अजमल को आज तक समझ में नहीं आया कि विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में अंपायरों ने सचिन तेंदुलकर को उनकी गेंद पर नाट आउट कैसे करार दिया था. चालीस बरस के अजमल ने बुधवार को क्रिकेट को अलविदा कह […]

विज्ञापन

कराची : पांच साल से अधिक बीत गए लेकिन पाकिस्तान के शीर्ष आफ स्पिनर सईद अजमल को आज तक समझ में नहीं आया कि विश्व कप 2011 के सेमीफाइनल में अंपायरों ने सचिन तेंदुलकर को उनकी गेंद पर नाट आउट कैसे करार दिया था. चालीस बरस के अजमल ने बुधवार को क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में तेंदुलकर ने 85 रन बनाये थे. अजमल ने उन्हें आउट किया था. अजमल ने कहा, मैं आश्वस्त था कि वह पगबाधा आउट थे लेकिन आज तक मुझे समझ में नहीं आया कि अंपायरों ने उन्हें आउट क्यो नहीं दिया.

उन्होंने स्वीकार किया कि भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना आसान नहीं था. उन्होंने कहा, तेंदुलकर एंड कंपनी को गेंदबाजी करना हमेशा कौशल और क्षमता का परीक्षण होता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola