कोहली का वनडे के बाद अब टी20 श्रृंखला में भी खेलना तय नहीं

नागपुर : श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिए जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का टी20 श्रृंखला में खेलना भी तय नहीं है और वह टीम प्रबंधन और चयन समिति से इस हफ्ते सलाह मशविरा करने के बाद अपने प्रतिनिधित्व पर फैसला करेंगे. चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक […]
नागपुर : श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से आराम दिए जाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली का टी20 श्रृंखला में खेलना भी तय नहीं है और वह टीम प्रबंधन और चयन समिति से इस हफ्ते सलाह मशविरा करने के बाद अपने प्रतिनिधित्व पर फैसला करेंगे.
चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, विराट ने चयनकर्ताओं से कहा है कि उन्हें यह फैसला करने के लिए कुछ समय चाहिए कि वह टी20 में खेलेंगे या नहीं. यही कारण है कि उन्होंने टी20 टीम की घोषणा नहीं की है. उन्होंने कहा, 12 दिसंबर तक विराट की कुछ निजी प्रतिबद्धताएं हैं. इसके बाद वह आराम करना चाहेंगे या टी20 खेलेंगे, यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा. श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैच 20, 22 और 24 दिसंबर को क्रमश: कटक, इंदौर और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




