भारत-पाक सीरीज पर बोले धौनी, यह मैच से बड़ा फैसला, इसे सरकार ही तय करे

Updated at : 27 Nov 2017 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक सीरीज पर बोले धौनी, यह मैच से बड़ा फैसला, इसे सरकार ही तय करे

कुंजेर : भारत के सीनियर खिलाडी महेंद्र सिंह धौनी ने आज व्यस्त कार्यक्रम के मुददे पर कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया और कहा कि टीम को दक्षिण अफ्रीका जैसे दौरों के लिए परिस्थितियों के अनुरुप ढलने की तैयारी के लिए समय की जरुरत है. धौनी टेस्ट टीम में नहीं हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के […]

विज्ञापन


कुंजेर :
भारत के सीनियर खिलाडी महेंद्र सिंह धौनी ने आज व्यस्त कार्यक्रम के मुददे पर कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया और कहा कि टीम को दक्षिण अफ्रीका जैसे दौरों के लिए परिस्थितियों के अनुरुप ढलने की तैयारी के लिए समय की जरुरत है. धौनी टेस्ट टीम में नहीं हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए वनडे टीम में होंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह काफी चुनौतीपूर्ण है.

धौनी ने यहां कहा, यह बिलकुल सही है क्योंकि हम इतना क्रिकेट खेलते हैं कि हम जब विदेशों में खेलने जाते हैं तो हमें तैयारी के लिए काफी समय नहीं मिलता. लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह एक चुनौती भी है. कोहली के बयान के संबंध में सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, हालात का आदी होने के लिए कुछ समय की जरुरत होती है, लेकिन अगर आप इस टीम को देखो तो ऐसे कई क्रिकेटर हैं जो विदेश में खेल चुके हैं और इससे काफी मदद मिलती है. अगर उन्हें छह से आठ या 10 दिन मिल जाते हैं तो यह अच्छा होगा.

लेकिन जो भी समय उन्हें मिलेगा, मुझे लगता है कि वे अच्छा करेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान यहां कुंजेर क्रिकेट मैदान पर खेले गये एक मैच के मौके पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. धोनी श्रीनगर की चिनार कोर द्वारा आयोजित चिनार क्रिकेट प्रीमियर लीग के फाइनल्स में मुख्य अतिथि थे.

धौनी से जब पूछा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज आयोजित होनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि यह फैसला सरकार पर ही छोड़ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच क्रिकेट मैच की बात आती है तो यह खेल से कहीं अधिक बड़ा मुद्दा बन जाता है. धौनी ने कहा, जब भारत-पाकिस्तान क्रिकेट की बात आती है तो यह महज खेल नहीं होता क्योंकि यह इससे भी बड़ा बन जाता है. यह सरल फैसला नहीं है लेकिन राजनीतिक फैसला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola