अगर क्रिकेटर नहीं खेलना चाहते हैं तो खिलाड़ी ले सकते हैं विश्राम : कपिल देव

हैदराबाद : अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के पेशेवर क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अति व्यस्त कार्यक्रम से सामंजस्य बिठाने की जरुरत है और अगर वे नहीं खेलना चाहते हैं तो विश्राम ले सकते हैं. कपिल ने कहा, वे (क्रिकेटर) अगर नहीं खेलना चाहते हैं तो विश्राम ले […]
हैदराबाद : अपने जमाने के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के पेशेवर क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अति व्यस्त कार्यक्रम से सामंजस्य बिठाने की जरुरत है और अगर वे नहीं खेलना चाहते हैं तो विश्राम ले सकते हैं. कपिल ने कहा, वे (क्रिकेटर) अगर नहीं खेलना चाहते हैं तो विश्राम ले सकते हैं. वे पेशेवर हैं. अगर आप (पत्रकार) पेशेवर हो और यदि आप खबर नहीं लिख सकते हो तो कोई दूसरा लिखेगा.
अगर आप पेशेवर नहीं हो और आनंद और अपने शौक की खातिर ऐसा कर रहे हो तो फिर अलग बात है. एक समारोह में भाग लेने के लिये यहां आ रखे कपिल ने कहा, मेरा मानना है कि आज का खेल पेशा बन गया है और एक पेशेवर हमेशा कह सकता है कि मैं नहीं खेलना चाहता या मैं खेल सकता हूं. उन्होंने हालांकि कहा कि अगर क्रिकेटरों को लगता है कि बहुत अधिक क्रिकेट हो रही है तो इस पर अपनी राय नहीं दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










