ePaper

कोहली के लिये कुछ भी असंभव नहीं है : शास्त्री

Updated at : 20 Nov 2017 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली के लिये कुछ भी असंभव नहीं है : शास्त्री

कोलकाता : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने पर जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय कप्तान के लिये कुछ भी असंभव नहीं है. कोहली अब तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों से आधे पर पहुंच गये हैं और वर्तमान समय में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बारे में […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली की 50वां अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने पर जमकर तारीफ की और कहा कि भारतीय कप्तान के लिये कुछ भी असंभव नहीं है. कोहली अब तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों से आधे पर पहुंच गये हैं और वर्तमान समय में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिनके बारे में कहा जा सकता है कि वह इस रिकार्ड तक पहुंच सकते हैं.

शास्त्री ने भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा छूटने के बाद एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से कहा, कुछ भी असंभव नहीं है. वह (कोहली) बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं बहुत खुश हूं. कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 104 रन बनाये. यह उनका टेस्ट मैचों में 18वां शतक है.

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कोहली को बेजोड क्रिकेटर करार दिया. उन्होंने कहा, यह उसकी (कोहली) जादुई पारी थी. वह कप्तान के रुप में बहुत अच्छा है. उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola