18 साल की उम्र में इस युवा खिलाड़ी ने किया कमाल, जमाया 5वां फर्स्ट क्लास शतक

ओंगोल : युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वर्तमान रणजी सत्र का तीसरा शतक जमाया है, जिससे मुंबई ने आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन 332 का स्कोर बनाया. पिछले तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने वाले 18 वर्षीय शॉ ने 114 […]
ओंगोल : युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए वर्तमान रणजी सत्र का तीसरा शतक जमाया है, जिससे मुंबई ने आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन 332 का स्कोर बनाया.
पिछले तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने वाले 18 वर्षीय शॉ ने 114 रन बनाये. उन्होंने यह पारी ऐसे समय में खेली जबकि दूसरे छोर से मुंबई का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था. पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले मुंबई का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 64 रन था. शॉ ने अपनी पारी में 173 गेंदें खेली तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




