रांची में धौनी ने ढूंढ़ा नया जॉब, वीडियो देखकर चौंक जायेंगे आप

Updated at : 15 Nov 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में धौनी ने ढूंढ़ा नया जॉब, वीडियो देखकर चौंक जायेंगे आप

रांची :महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने घर रांची में छुट्टियां मना रहे हैं. हालांकि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों की श्रृंखला कल से शुरू हो रही है, लेकिन धौनी टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए यह उनके लिए मस्ती का समय है. कल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया […]

विज्ञापन

रांची :महेंद्र सिंह धौनी इन दिनों अपने घर रांची में छुट्टियां मना रहे हैं. हालांकि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैचों की श्रृंखला कल से शुरू हो रही है, लेकिन धौनी टेस्ट मैच से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए यह उनके लिए मस्ती का समय है. कल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वे अपने दो कुत्तों को ट्रेनिंग देते नजर आ रहे हैं.

धौनी ने लिखा है- जोया (डच शेपअर्ड) को थोड़ी ट्रेनिंग चाहिए, जबकि लिली (हस्की) बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. वीडियो में धौनी काफी एनर्जेटिक नजर आ रहे हैं. यह वीडियो उनके फॉर्म हाउस का है. जहां धौनी रिलेक्स मूड में अपने कुत्तों के साथ दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BbejRWFn1T-/

गौरतलब है कि धौनी बाइक और कुत्तों के शौकीन हैं और अकसर उनकी तसवीर अपने कुत्तों के साथ नजर आती है. साक्षी ने भी कई बार ऐसी तसवीरें पोस्ट की हैं.

जो धौनी ने मारा ठुमका.. हंसी नहीं रोक पायी साक्षी, देखें वीडियो

धौनी की तसवीरें और वीडियो जब भी सोशल मीडिया में वायरल होती हैं उसकी खूब चर्चा होती है. पिछले दिनों धौनी और साक्षी का एक क्यूट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धौनी साक्षी के सामने-झक मारके गाने पर ठुमका लगा रहे थे. धौनी और जीवा की कई तसवीरें और वीडियो भी इससे पहले वायरल हो चुकी है.

https://www.instagram.com/p/BaQiyNWHLr4/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola