फीफा विश्व कप में 1958 के बाद पहली बार जगह बनाने से चूका इटली, स्वीडन ने क्वालीफाई किया

मिलान : इटली की टीम सेन सीरो में स्वीडन के साथ प्ले आफ का दूसरे चरण का मुकाबला गोलरहित ड्रा खेलने के साथ ही 1958 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में जगह बनाने से चूक गयी.स्वीडन की टीम ने कुल स्कोर के आधार पर 1-0 की जीत के साथ विश्व कप के लिए […]
मिलान : इटली की टीम सेन सीरो में स्वीडन के साथ प्ले आफ का दूसरे चरण का मुकाबला गोलरहित ड्रा खेलने के साथ ही 1958 के बाद पहली बार फीफा विश्व कप में जगह बनाने से चूक गयी.स्वीडन की टीम ने कुल स्कोर के आधार पर 1-0 की जीत के साथ विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया.
इटली की चार बार की पूर्व चैंपियन टीम ने गेंद को अधिक समय अपने कब्जे में रखा लेकिन पर्याप्त मौके बनाने में नाकाम रही. वर्ष 2006 की चैंपियन इटली की टीम 74000 प्रशंसकों की मौजूदगी में भी पूरे मैच के दौरा गोल के लिए तरसती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




