सचिन ने पोस्ट की कांबली के साथ ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे वाली सेल्फी...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2017 12:01 PM
अंतत: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनके पुराने मित्र विनोद कांबली की एक साथ मुस्कुराती तसवीर सामने आ ही गयी. सचिन तेंदुलकर ने कल इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वे अपने खास दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. इस तसवीर में सचिन-कांबली सहित उनके सारे मित्र मुस्कुरा रहे हैं. इस तसवीर […]
अंतत: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और उनके पुराने मित्र विनोद कांबली की एक साथ मुस्कुराती तसवीर सामने आ ही गयी. सचिन तेंदुलकर ने कल इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वे अपने खास दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं. इस तसवीर में सचिन-कांबली सहित उनके सारे मित्र मुस्कुरा रहे हैं. इस तसवीर में अजीत अगरकर भी दिख रहे हैं. सचिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा है- क्रिकेट ने मुझे एक खास चीज दी, वह है जीवन भर के लिए दोस्त. इनकी कंपनी हमेशा खुशी देती चाहे आप ग्राउंड पर हों या ग्राउंड के बाहर. कांबली सचिन के बिलकुल बगल में नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच कोई विवाद नजर नहीं आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/BbT7RapDER3/
फिर से धमाल मचाएगी सचिन-कांबली की जोड़ी, 8 साल बाद आये करीब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










