#HappyBdayCaptainKohli : 29 के हुए विराट कोहली, बधाईयों का लगा तांता

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली रविवार 29 साल के हो गये तथा इस अवसर पर उन्हें पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के अलावा दुनिया भर के उनके सैकड़ों प्रशसंकों ने बधाई दी. कोहली राजकोट में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाये […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली रविवार 29 साल के हो गये तथा इस अवसर पर उन्हें पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के अलावा दुनिया भर के उनके सैकड़ों प्रशसंकों ने बधाई दी. कोहली राजकोट में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाये लेकिन इससे उनके साथियों पर असर नहीं पड़ा जिन्होंने अपने कप्तान के जन्मदिन का जमकर जश्न मनाया और उनके पूरे चेहरे पर केक लगाया.
कोहली ने जहां पूरी टीम के साथ जन्मदिन मनाया वहीं उन्हें दुनिया भर से शुभकामनाएं मिली. भारतीय कप्तान को बधाई देने वालों में कोहली के आदर्श और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी शामिल थे. तेंदुलकर ने ट्वीट किया, एक युवा, जुनूनी क्रिकेटर अब जग जीतने वाली टीम की अगुवाई कर रहा है. आप लंबा रास्ता तय करके यहां पहुंचे हों, आप ढेरों सफलताएं हासिल करो. शुभकामनाएं. इहैप्पीबर्थडेविराट.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




