बुमराह ने युवा तेज गेंदबाज सिराज का समर्थन किया

राजकोट : भारत के जसप्रीत बुमराह ने यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए पदार्पण कर रहे साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपनी गलतियों से सीखेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. तेईस वर्षीय सिराज को पारी का दूसरा ओवर फेंकने का […]
राजकोट : भारत के जसप्रीत बुमराह ने यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए पदार्पण कर रहे साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का समर्थन करते हुए कहा कि वह अपनी गलतियों से सीखेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
तेईस वर्षीय सिराज को पारी का दूसरा ओवर फेंकने का मौका दिया गया. उन्होंने चार ओवर में 53 रन देकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का विकेट हासिल किया. बुमराह ने कहा, यह ठीक है, यह उसका पहला मैच था. मुश्किल विकेट पर गेंदबाजी करना कभी आसान नहीं होता. वह नयी टीम में आया है इसलिए गेंदबाजों को सामंजस्य बैठाने में समय लगता है. वह सीखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




