ओस से निपटने के लिये कुलदीप यादव ने किया नेट्स पर गीली गेंद से प्रेक्टिस

नयी दिल्ली : ओस के कारण गेंद पर पकड़ बनाना बड़ी चुनौती होगा और इसे ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 क्रिकेट मैच से पूर्व चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नेट्स पर गीली गेंद से अभ्यास किया. अक्तूबर से जनवरी में भारत में होने वाले मैचों में ओस का असर […]
नयी दिल्ली : ओस के कारण गेंद पर पकड़ बनाना बड़ी चुनौती होगा और इसे ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 क्रिकेट मैच से पूर्व चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने नेट्स पर गीली गेंद से अभ्यास किया.
अक्तूबर से जनवरी में भारत में होने वाले मैचों में ओस का असर रहता है. ऐसे में दूधिया रोशनी में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है क्योंकि गेंदबाजों के लिये गेंद पर पकड़ बनाना मुश्किल होता है. दोपहर में वैकल्पिक नेट अभ्यास में कुलदीप हर दूसरी गेंद के बाद गेंद पर मिनरल वाटर डालते दिखे. उन्हें गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने यह सुझाव दिया था. भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी डैथ ओवरों में गेंदबाजी के लिये पहले इसी रणनीति से अभ्यास किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










