कोहली और साथी क्रिकेटरों को अपने दायरे में लाना चाहता NADA, दबाव से निबटने की तैयारी में BCCI
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2017 9:01 PM
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीनियर अधिकारी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के लगातार दबाव से निबटने के लिये जल्द ही रणनीति तैयार करेंगे. नाडा विराट कोहली और उनके साथी क्रिकेटरों को अपने दायरे में लाना चाहता है. प्रशासकों की समिति (सीओए) की तीन नवंबर को बैठक होगी जहां इस पर चर्चा होगी […]
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सीनियर अधिकारी राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के लगातार दबाव से निबटने के लिये जल्द ही रणनीति तैयार करेंगे. नाडा विराट कोहली और उनके साथी क्रिकेटरों को अपने दायरे में लाना चाहता है. प्रशासकों की समिति (सीओए) की तीन नवंबर को बैठक होगी जहां इस पर चर्चा होगी और अभी नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट की संचालन संस्था अपना वर्तमान रवैया बदलेगी.
बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों का मानना है कि बोर्ड को नाडा इसलिए अपने दायरे में लाना चाहता है ताकि विराट कोहली या महेंद्र सिंह धौनी रहने के स्थान संबंधी शर्त पर हस्ताक्षर कर सकें. बीसीसीआई अभी स्वीडन की संस्था अंतरराष्ट्रीय ड्रग परीक्षण प्रबंधन (आईडीटीएम) की सेवाएं ले रहा है और उसका उसके साथ बने रहने की संभावना है. रिपोर्टों के अनुसार नाडा घरेलू टूर्नामेंटों के दौरान डोपिंग नियंत्रक अधिकारी (डीसीओ) भेज सकता है और अगर बीसीसीआई सहयोग नहीं करता है तो वह कानूनी रास्ता अपनाएगा लेकिन बोर्ड के सीनियर अधिकारियों का मानना है कि क्या सरकारी अधिकारियों के लिये ऐसा करना आसान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










