गावस्कर के नाम पर रखा गया अमेरिका में क्रिकेट मैदान का नाम
Updated at : 26 Oct 2017 10:22 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जिससे यह भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान बन गया. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार सुनील गावस्कर फील्ड का उद्घाटन 15 अक्तूबर को किया गया, जो लुईविले क्रिकेट क्लब के लिये घरेलू मैदान […]
विज्ञापन
मुंबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने अमेरिका के केंटुकी में लुईविले में एक क्रिकेट मैदान का उद्घाटन किया जिससे यह भारतीय क्रिकेटर के नाम पर बना पहला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान बन गया.
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार सुनील गावस्कर फील्ड का उद्घाटन 15 अक्तूबर को किया गया, जो लुईविले क्रिकेट क्लब के लिये घरेलू मैदान के तौर पर काम करेगा. गावस्कर ने बयान में कहा, मैं इस सम्मान से खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रहा हूं.
उन्होंने कहा, मेरे नाम पर क्रिकेट मैदान का नाम रखा जाना अद्वितीय सम्मान है, विशेषकर ऐसे देश में जहां क्रिकेट मुख्य खेल नहीं है. क्लब ने गावस्कर के लिये एक रात्रिभोज का भी आयोजन किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




