मौजूदा भारतीय टीम संतुलित, कोहली की आक्रामकता भारत का मजबूत पक्ष : सचिन तेंदुलकर

मुंबई : महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है. अपनी आक्रामकता के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 200वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 31वां […]
मुंबई : महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने विराट कोहली में आक्रामकता की झलक उनके भारत के लिए पदार्पण करने के दौरान देखी थी और उनकी यह खूबी अब पूरी टीम में है. अपनी आक्रामकता के लिए पहचाने जाने वाले कोहली ने कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने 200वें एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 31वां शतक जड़ा लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा.
तेंदुलकर ने कहा, टीम में आने के बाद से उसके (कोहली के) रवैये में बदलाव नहीं आया है. मैंने उसके अंदर यह चिंगारी देखी थी जो कई लोगों को पसंद नहीं थी और कई लोग थे जो इसके लिए उसकी आलोचना करते थे. उन्होंने कहा, और यह भारतीय टीम का मजबूत पक्ष बन गया है. उसमें काफी बदलाव नहीं आया लेकिन उसके आस पास के लोग बदल गए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




