मिताली राज को मिला सचिन तेंदुलकर का गुरु मंत्र, खेलेंगी अगला विश्व कप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 5:08 PM
नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अगले विश्व कप में भी देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये कहा है जिसके बाद उन्होंने आगे खेलना जारी रखने का फैसला किया. इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंची […]
नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें अगले विश्व कप में भी देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये कहा है जिसके बाद उन्होंने आगे खेलना जारी रखने का फैसला किया.
इंटरनेशनल डे ऑफ गर्ल चाइल्ड के मौके पर एक कार्यक्रम में पहुंची मिताली ने कहा, विश्व कप के दौरान जब मैंने 6000 रन का आंकड़ा पार किया तब सचिन ने मुझे शुभकामनाएं देने के अलावा कुछ ऐसा कहा कि जो मेरे दिमाग में बैठ गया. सचिन ने मुझे कहा कि अभी रुकना नहीं है. अगर तुम्हें लगता है कि आने वाले कुछ वर्षों में तुम प्रदर्शन कर सकती हो तो खेलना जारी रखो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










