रणजी ट्रॉफी : यूसुफ पठान का शतक भी नहीं टाल पाया बड़ौदा की हार, मध्यप्रदेश ने आठ विकेट से रौंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2017 6:37 PM
इंदौर : यूसुफ पठान ने दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा दिखाकर सत्र का शानदार आगाज किया लेकिन उनकी इन बेहतरीन पारियों के बावजूद बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां मध्यप्रदेश के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बड़ौदा ने फालोआन करते हुए सोमवार को […]
इंदौर : यूसुफ पठान ने दोनों पारियों में शतक जड़ने का कारनामा दिखाकर सत्र का शानदार आगाज किया लेकिन उनकी इन बेहतरीन पारियों के बावजूद बड़ौदा को रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी क्रिकेट मैच में सोमवार को यहां मध्यप्रदेश के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
बड़ौदा ने फालोआन करते हुए सोमवार को सुबह अपनी दूसरी पारी एक विकेट पर 41 रन से आगे बढ़ायी लेकिन ईश्वर पांडे (40 रन देकर पांच विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के सामने जल्द ही उसका स्कोर सात विकेट पर 68 रन हो गया. पहली पारी में 111 रन बनाने वाले यूसुफ पठान (नाबाद 136) और अतीत सेठ (109) ने यहां से आठवें विकेट के लिये 218 रन की साझेदारी करके टीम को पारी की हार से बचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










