ePaper

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत : बारिश में विराट करने लगे डांस नेहरा ने स्वीमिंग का मजा लिया

Updated at : 07 Oct 2017 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत : बारिश में विराट करने लगे डांस  नेहरा ने स्वीमिंग का मजा लिया

रांची : लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी. हालांकि टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और इसकी बानगी स्टेडियम में देखने को मिली. प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही जम कर बारिश शुरू हो गयी. रोहित शर्मा मैदान पर पैड बांध कर बल्लेबाजी अभ्यास […]

विज्ञापन
रांची : लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को आउटडोर अभ्यास नहीं कर सकी. हालांकि टीम के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ा और इसकी बानगी स्टेडियम में देखने को मिली. प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व ही जम कर बारिश शुरू हो गयी.
रोहित शर्मा मैदान पर पैड बांध कर बल्लेबाजी अभ्यास के लिए पहुंच चुके थे, लेकिन उन्हें वापस ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा. वहीं सामने पवेलियन की ओर बालकनी में कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के साथ शिखर धवन खड़े थे. आपस में किसी बात पर हंसी मजाक के बीच कोहली ने अचानक थिरकना शुरू कर दिया. बात क्या थी, यह तो दूर से पता नहीं चली, लेकिन खिलाड़ियों के उत्साह की बानगी जरूर मिली.
बारिश से दर्शकों के बीच निराशा
बारिश के कारण क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में एक ही सवाल कौंध रहा है कि मैच होगा या नहीं. हर जगह मैच को लेकर ही चर्चा है़ भारत ने यहां एकमात्र टी-20 मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला है, जिसमें मेजबान ने शानदार जीत दर्ज की थी. अब इस मैच को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है़ सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के शहरों से भी युवा मैच देखने के लिए आयेंगे.
धवन ने इंडोर में किया प्रैक्टिस
शिखर धवन ने इंडोर प्रैक्टिस एरेना में बल्लेबाजी का अभ्यास किया. धवन ने वहां करीब एक घंटे तक बॉलिंग मशीन की गेंदों पर अभ्यास किया. इस दौरान मशीन पर अलग-अलग स्पीड सेट कर अभ्यास किया. उन्हें देखने के लिए काफी दर्शक बाहर खड़े थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola