जानिए, भवुनेश्वर कुमार की दुल्‍हनिया नुपूर नागर के बारे में 5 बड़ी बातें

Updated at : 06 Oct 2017 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
जानिए, भवुनेश्वर कुमार की दुल्‍हनिया नुपूर नागर के बारे में 5 बड़ी बातें

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सगाई कर ली है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नुपूर नागर के साथ गुपचूप सगाई की है. हालांकि दोनों की सगाई में उनके परिवार वाले मौजूद थे. हालांकि सगाई की खबर की पुष्टि भुवी ने अब तक नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ओर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने सगाई कर ली है. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नुपूर नागर के साथ गुपचूप सगाई की है. हालांकि दोनों की सगाई में उनके परिवार वाले मौजूद थे. हालांकि सगाई की खबर की पुष्टि भुवी ने अब तक नहीं किया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ओर नुपूर नागर की एक तसवीर वायरल हो रही है.

भुवी की मंगेतर नुपूर के बारे में शायद ही कोई जानता हो. नुपूर न तो कोई बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और न ही खेल से जुड़ी हैं. आइये जानें नुपूर के बारे में पांच बड़ी बातें.

1. भुनेश्वर कुमार की तरह नुपूर का परिवार भी मेरठ का रहने वाला है.
2. मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपूर भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं. नुपूर अभी 26 साल की हैं.
3. नुपूर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में कार्यरत हैं.
4. नुपूर की शुरुआती शिक्षा देहरादून में हुई. इसके बाद नुपूर ने मेरठ से 12वीं तथा नोएडा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की.
5. भुवी और नुपूर के बीच कॉमन है कि दोनों के पिता पुलिस में दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए हैं.

इसे भी पढ़ें…

जानें, कौन हैं भुवनेश्वर कुमार की मंगेतर नुपूर

भुवनेश्वर कुमार ने गुपचूप कर ली सगाई, किसी को कानो-कान खबर नहीं !

इस लड़की को डेट कर रहे हैं भुवनेश्वर क‍ुमार, तसवीर शेयर कर बताया ‘बेटर हॉफ’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola