''मैन आफ द सीरिज'' : 222 रन बनाने के अलावा पंड्या ने लिये छह विकेट, बोले कोहली- ''वाह क्या बात है''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2017 7:36 AM

विज्ञापन

नागपुर : भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली है. रविवार को नागपुर में खेले गये सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैन आफ द सीरिज […]

विज्ञापन

नागपुर : भारत ने ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली है. रविवार को नागपुर में खेले गये सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैन आफ द सीरिज हार्दिक पंड्या आस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीती श्रृंखला में टीम के लिये सबसे बडी उपलब्धि के रुप में उभरे हैं. कोहली ने हरफनमौला पंड्या की खास तौर पर तारीफ की जिन्होंने 222 रन बनाने के अलावा छह विकेट भी लिये.

कप्तान ने कहा , हार्दिक पंडया श्रृंखला में टीम के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि है. चयन की दुविधा मेरे लिये बतौर कप्तान अच्छा सिरदर्द है क्योंकि अनेक खिलाडि़यों में से सर्वश्रेष्ठ 11 को चुनना हमेशा अच्छा होता है. कोहली ने तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा की भी तारीफ की.

INDvsAUS : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से हराकर सीरीज पर किया कब्जा, फिर से बना नंबर 1

उन्होंने कहा , भुवी और बुमरा ने हमारे लिये उम्दा गेंदबाजी की है. उमेश और शमी ने भी मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन किया. बीच के ओवरों में कुलदीप और चहल ने अच्छी गेंदबाजी की. लगातार छठी द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने वाली टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा , यह बहुत अच्छी जीत है. हम दबाव में रहे लेकिन हमने चार बार चार मैच जीतकर वापसी की. श्रृंखला से बहुत कुछ सकारात्मक मिला.
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि भारतीय टीम जीत की हकदार थी जिसने बेहतर क्रिकेट खेला. उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम 50 रन पीछे रह गयी. उन्होंने कहा , इस पिच पर 300 रन बनने चाहिये थे. फिंच और डेविड ने अच्छा खेला और बडा स्कोर बनाने के लिये शीर्ष चार बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिये था.

जानें, आखिर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने क्यों की आत्मदाह की कोशिश

प्लेयर आफ द टूर्नामेंट पंड्या ने कहा कि अभी उन्हें लंबा रास्ता तय करना है और क्रिकेटर के कैरियर में सुधार की गुंजाइश हमेशा होती है. मैन आफ द मैच रोहित शर्मा ने कहा , मेरी रणनीति हमेशा सरल रही है. मैं चीजों को ज्यादा पेचीदा नहीं बनाता. जब से मैने पारी की शुरुआत की, मैने हमेशा चीजों को सरल रखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola