बोले कप्तान कोहली, बल्लेबाजों ने मैच हराया
Updated at : 29 Sep 2017 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

बेंगलूरु : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इस हार को एक दिन का खराब प्रदर्शन बताया. कोहली ने मैच के बाद कहा, हम 30वें ओवर तक मैच में थे. मुझे लगा कि हम उन्हें 350 रन पर रोक […]
विज्ञापन
बेंगलूरु : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इस हार को एक दिन का खराब प्रदर्शन बताया.
कोहली ने मैच के बाद कहा, हम 30वें ओवर तक मैच में थे. मुझे लगा कि हम उन्हें 350 रन पर रोक देंगे तो अच्छा होगा और हमने वही किया. उन्होंने कहा, हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हमें सलामी साझेदारी के बाद एक और अच्छी साझेदारी की जरुरत थी. हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की. ऐसा होता है.
आॅस्ट्रेलिया ने भारत के अश्वमेधी अभियान पर लगाया विराम, चौथा वनडे 21 रनों से जीता
कई बाद दिन अपना नहीं होता. कोहली ने कहा, उमेश और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की. स्पिनरों का दिन हमेशा अच्छा नहीं होता. ऑस्ट्रेलिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. हम उतना खराब भी नहीं खेले लेकिन उनका प्रदर्शन हमसे बेहतर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




