कुलदीप को लेकर जल्दबाजी ठीक नहीं, गैरी सोबर्स सर्वश्रेष्ठ चाइनामैन गेंदबाज : बेदी

नयी दिल्ली : बायें हाथ के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित तो हैं लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट के लंबे स्पैल में उनका गेंद पर नियंत्रण और वैरिएशन देखना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के यहां कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में बेदी ने कहा, […]
नयी दिल्ली : बायें हाथ के महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के हालिया प्रदर्शन से प्रभावित तो हैं लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट के लंबे स्पैल में उनका गेंद पर नियंत्रण और वैरिएशन देखना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया उच्चायोग के यहां कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में बेदी ने कहा, देखिये, टी20 में चार ओवर और वनडे में 10 ओवर की गेंदबाजी देखकर उसका गेंद पर नियंत्रण का अंदाजा लगाना आसान नहीं है.
उसे एक पारी में 30-40 ओवर गेंदबाजी करने दीजिये, उसके बाद हम अंदाजा लगा सकते हैं. भारत में हम एक हैट्रिक के बाद बहुत आसानी से निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं, इसलिये जल्दबाजी मत कीजिये. उसे और हमें थोड़ा समय दीजिये कि हम उसका अच्छी तरह आकलन कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










