इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए क्रिस गेल फिट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Sep 2017 10:21 PM (IST)
विज्ञापन

ब्रिस्टल : वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये क्रिस गेल बिलकुल फिट हैं. गुरुवार को नाटिघंम में दूसरे वनडे में टास से पहले वार्म अप से पहले इस स्टार बल्लेबाज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. लेकिन बारिश के कारण 2.2 ओवर ही […]
विज्ञापन
ब्रिस्टल : वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के अनुसार इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये क्रिस गेल बिलकुल फिट हैं. गुरुवार को नाटिघंम में दूसरे वनडे में टास से पहले वार्म अप से पहले इस स्टार बल्लेबाज की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. लेकिन बारिश के कारण 2.2 ओवर ही डाले गये थे और इसका कोई नतीजा नहीं निकला जिससे इंग्लैंड पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है.
होल्डर ने वेस्टइंडीज के ट्रेनिंग सत्र से पहले पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि क्रिस फिट है. मुझे लगता है कि पिछला मैच सावधानी भरा रहा था. लेकिन अब वह तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




