#INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर, फिंच के तीसरे वनडे में खेलने की संभावना

इंदौर : डेविड वार्नर के अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाने और हिल्टन कार्टराइट की असफलता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया कल होने वाले तीसरे वनडे से पहले आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है जिन्होंने आज यहां नेट्स पर अभ्यास भी किया. फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे में […]
इंदौर : डेविड वार्नर के अपनी ख्याति के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाने और हिल्टन कार्टराइट की असफलता को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया कल होने वाले तीसरे वनडे से पहले आरोन फिंच की वापसी को लेकर बेताब है जिन्होंने आज यहां नेट्स पर अभ्यास भी किया.
फिंच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले दो वनडे में नहीं खेल पाये थे. इन दो मैचों में वार्नर ने केवल 26 रन बनाये जबकि फिंच की जगह पारी की शुरुआत करने वाले कार्टराइट दोनों मैचों में एक एक रन ही बना पाये. वार्नर ने भी आज उम्मीद जतायी कि फिंच कल उनके साथ पारी का आगाज करने के लिये फिट हो जाएंगे. वार्नर ने कहा, आप सभी जानते हैं कि वह किस तरह का बल्लेबाज है. वह बहुत अच्छा खिलाडी है और पहले भी हमारे लिये काफी खेल चुका है.
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान से जुड़ने के लिए पीएम मोदी ने अजिंक्य रहाणे को लिखी चिट्ठी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




