भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ की वेबसाइट हैक
Updated at : 22 Sep 2017 7:08 PM (IST)
विज्ञापन

इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 24 सितंबर को खेले जाने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच से दो दिन पहले आज मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गयी. हैकिंग के कारण इस वेबसाइट (एमपीसीएऑनलाइनडॉटकॉम) के अधिकांश पेज घंटों तक नहीं खुल सके. कुछ पेजों को खोलने पर जोकर के मुखौटे की […]
विज्ञापन
इंदौर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 24 सितंबर को खेले जाने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच से दो दिन पहले आज मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गयी. हैकिंग के कारण इस वेबसाइट (एमपीसीएऑनलाइनडॉटकॉम) के अधिकांश पेज घंटों तक नहीं खुल सके.
कुछ पेजों को खोलने पर जोकर के मुखौटे की पृष्ठभूमि वाली तस्वीर पर अंग्रेजी की यह इबारत छपी दिखायी दी, नोबडी कैन गिव यू फ्रीडम, नोबडी कैन गिव यू इक्वालिटी ऑर जस्टिस, इफ यू आर ए मैन, यू टेक इट. रिजी हैक्सरै के रुप में अपनी पहचान बताने वाले हैकर ने यह सन्देश भी दिया, हैलो एडमिन, योअर वेबसाइट इज जीरो परसेंट सिक्योर, पैच इट ऑर आई विल बी बैक देयर. डोंट हेट मी, हेट योअर सिक्योरिटी. एमपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहित पंडित ने दावा किया कि उन्हें संगठन की वेबसाइट हैक होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल वेबसाइट में रख-रखावै का काम चल रहा है. पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि पुलिस को एमपीसीए की ओर से उसकी वेबसाइट हैक होने के बारे में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




