कोलकाता वनडे : भारी बारिश और धुंध के कारण अभ्यास नहीं कर पायी टीम इंडिया

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम लगातार बारिश और धुंध के कारण के कारण दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले आज अभ्यास नहीं कर पायी जबकि ऑस्ट्रेलिया को ईडन गार्डन्स की इंडोर सुविधाओं पर अभ्यास करने के लिये मजबूर होना पड़ा. चेन्नई में खेला गया पहला मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था और गुरुवार […]
कोलकाता : भारतीय क्रिकेट टीम लगातार बारिश और धुंध के कारण के कारण दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले आज अभ्यास नहीं कर पायी जबकि ऑस्ट्रेलिया को ईडन गार्डन्स की इंडोर सुविधाओं पर अभ्यास करने के लिये मजबूर होना पड़ा.
चेन्नई में खेला गया पहला मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था और गुरुवार को यहां होने वाले दूसरे वनडे पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है. कोलकाता मौसम विभाग के निदेशक गणेश दास ने कहा, आज का मौसम इसलिए खराब था क्योंकि उत्तर पश्चिम बंगाल और उसके पडोसी क्षेत्रों में निम्न दबाव का केंद्र बना है. इसके अलावा मानसून भी हावी है जिसके कारण बारिश हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




