ePaper

दूसरे वनडे के लिये कोलकाता पहुंची भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

Updated at : 18 Sep 2017 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे वनडे के लिये कोलकाता पहुंची भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें

कोलकाता : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ईडन गार्डन्स में 21 सितंबर को होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये आज दोपहर बाद यहां पहुंचीं. भारत ने कल चेन्नई में पहले वनडे में जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनायी. भारतीय टीम यहां पहुंचने पर सीधे टीम होटल चली […]

विज्ञापन

कोलकाता : भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें ईडन गार्डन्स में 21 सितंबर को होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये आज दोपहर बाद यहां पहुंचीं. भारत ने कल चेन्नई में पहले वनडे में जीत दर्ज करके पांच मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त बनायी.

भारतीय टीम यहां पहुंचने पर सीधे टीम होटल चली गयी और आज अभ्यास में भाग नहीं लेगी. भारतीय टीम के स्थानीय मैनेजर ने कहा, आज टीम अभ्यास नहीं करेगी और हर कोई विश्राम करेगा.

इससे पहले बीसीसीआई ने भारतीय टीम की फोटो जारी की थी जिसमें महेंद्र सिंह धौनी चेन्नई हवाई अड्डे पर विश्राम कर रहे हैं जबकि विराट कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या इस पूर्व कप्तान के बगल में बैठे हैं. भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में विश्व चैंपियन टीम को डकवर्थ लुईस पद्वति से 26 रन से हराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola