ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, शमी और उमेश यादव की वापसी

नयी दिल्ली : तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद शमी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले तीन मैचों के लिए आज भारत की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई. बीसीसीआई की रोटेशन नीति के तहत चयनकर्ताओं ने चेन्नई में 17 सितंबर से शुरू हो रही श्रृंखला के पहले तीन […]
नयी दिल्ली : तेज गेंदबाजों उमेश यादव और मोहम्मद शमी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले तीन मैचों के लिए आज भारत की 16 सदस्यीय टीम में वापसी हुई.
बीसीसीआई की रोटेशन नीति के तहत चयनकर्ताओं ने चेन्नई में 17 सितंबर से शुरू हो रही श्रृंखला के पहले तीन मैचों के लिए शीर्ष स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को आराम देने का फैसला किया है. विराट कोहली की अगुआई वाली टीम में एकमात्र बदलाव तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर को बाहर करके किया गया है. उमेश और शमी को श्रीलंका टेस्ट श्रृंखला के बाद सीमित ओवरों के मैचों से आराम दिया गया था और अब ब्रेक के बाद उनकी वापसी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




