भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर, ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर खिसका

दुबई : भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है लेकिन ऑस्ट्रेलिया आज बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला बराबर करने के कारण एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया. भारत ने हाल की टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 3-0 से हराया था. […]
दुबई : भारत आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है लेकिन ऑस्ट्रेलिया आज बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला बराबर करने के कारण एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया. भारत ने हाल की टेस्ट श्रृंखला में श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर 3-0 से हराया था. उसके अब भी 125 अंक हैं.
ऑस्ट्रेलिया के अब न्यूजीलैंड के बराबर 97 अंक हैं लेकिन दशमलव की गणना में वह पीछे चला गया है जिससे उसे एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा. न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर काबिज हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी. स्टीवन स्मिथ की टीम के इस श्रृंखला से पहले 100 अंक थे. ऑस्ट्रेलिया को चौथे स्थान पर बने रहने के लिये श्रृंखला में कम से कम 1-0 से जीत की दरकार थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




