ePaper

#BANvsAUS : तमीम का अर्धशतक, बांग्लादेश मजबूत स्थिति में

Updated at : 29 Aug 2017 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
#BANvsAUS : तमीम का अर्धशतक, बांग्लादेश मजबूत स्थिति में

ढाका : तमीम इकबाल के मैच में दूसरे अर्धशतक से बांग्लादेश ने आज यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली. मेजबान टीम ने शेरे बांग्ला स्टेडियम की टर्निंग पिच पर ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 133 रन बना लिये जिससे उसने ऑस्ट्रेलिया पर 176 रन की बढ़त […]

विज्ञापन

ढाका : तमीम इकबाल के मैच में दूसरे अर्धशतक से बांग्लादेश ने आज यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन लंच तक ऑस्ट्रेलिया पर अपनी बढ़त मजबूत कर ली. मेजबान टीम ने शेरे बांग्ला स्टेडियम की टर्निंग पिच पर ब्रेक तक तीन विकेट खोकर 133 रन बना लिये जिससे उसने ऑस्ट्रेलिया पर 176 रन की बढ़त हासिल कर ली.

तमीम ने पहली पारी में 71 रन बनाये थे, वह अभी नाबाद 76 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे. कप्तान मुश्फिकर रहीम 25 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे. बांग्लादेश ने एक विकेट पर 45 रन से आगे खेलना शुरू किया.

सुबह के सत्र में गिरे दोनों विकेट ऑफ स्पिनर नाथन ल्योन ने झटके, उन्होंने रात्रि प्रहरी ताईजुल इस्लाम को चार रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट किया जबकि इमरुल कायेस (02) गेंद पर बल्ला छुआकर दूसरी स्लिप में खड़े डेविड वार्नर को कैच दे बैठे. तमीम ने सुबह 30 रन से आगे खेलना शुरू किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola