#AUSvsBAN : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कसा, कंगारुओं को 217 पर समेटा

ढाका : शाकिब अल हसन के पांच विकेट की मदद से बांग्लादेश ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 217 रन पर आउट कर दिया. तीन विकेट पर 18 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी सत्र में 217 के स्कोर पर आउट हो गई जिससे मेजबान को पहली पारी […]
ढाका : शाकिब अल हसन के पांच विकेट की मदद से बांग्लादेश ने पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 217 रन पर आउट कर दिया. तीन विकेट पर 18 रन से आगे खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी सत्र में 217 के स्कोर पर आउट हो गई जिससे मेजबान को पहली पारी में 43 रन की बढ़त मिली.
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसके पास कुल 88 रन की बढ़त थी. पहली पारी में 84 रन बनाने वाले शाकिब ने 68 रन देकर पांच विकेट लिये. आफ स्पिनर मेहदी हसन ने 62 रन देकर तीन विकेट लिये. मेजबान टीम ने एक विकेट पर 45 रन बना लिये थे. सलामी बल्लेबाज तामिम इकबाल 30 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि तैजुल इस्लाम ने खाता नहीं खोला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










