ePaper

VIDEO : जब LIVE मैच के दौरान मैदान पर सो गये एमएस धौनी

Updated at : 28 Aug 2017 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : जब LIVE मैच के दौरान मैदान पर सो गये एमएस धौनी

नयी दिल्ली : रोहित शर्मा की तूफानी शतक और महेंद्र सिंह धौनी की धैर्यपूर्ण अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा ने 145 गेंद में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रोहित शर्मा की तूफानी शतक और महेंद्र सिंह धौनी की धैर्यपूर्ण अर्धशतकीय पारी के दम पर टीम इंडिया ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 6 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की.

रोहित शर्मा ने 145 गेंद में 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 124 रन की पारी खेली, जबकि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 67 रन की पारी खेली. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 157 रन की अटूट साझेदारी भी बनी. जिससे भारत ने श्रीलंका के 218 रन के लक्ष्य को 45.1 ओवर में चार विकेट पर 218 रन बनाकर हासिल कर लिया. धौनी ने 86 गेंद की अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का मारा.

#INDvSL : रोहित-धौनी का धमाका, भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज पर 3-0 से कब्जा

कल मैच के आखिरी क्षण में श्रीलंकाई दर्शकों ने हंगामा कर दिया. भारत जब जीत से सिर्फ 8 रन दूर था तब दर्शकों ने मैदान पर बोतलें फेंकनी शुरू कर दी, जिसके कारण लगभग 35 मिनट तक खेल रुका रहा. जब खेल रुका हुआ था उसी समय महेंद्र सिंह धौनी और रोहित शर्मा मैदान पर बैठ गये. दोनों के साथ पूरी श्रीलंकाई टीम और दोनों मैदानी अंपायर भी एक जगह जमा हो गये. उसी दौरान धौनी मैदान पर सो गये और कुछ देर आराम करने का मौका तलाश लिया. धौनी की मैदान पर झपकी लेते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola