युवराज ने सोशल मीडिया पर शर्टलेस फोटो जारी कर आलोचकों को दिया करारा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2017 3:55 PM
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह इस समय टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं हैं. क्योंकि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. युवी को टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद चर्चा होने लगी कि अब उनका क्रिकेट कैरियर समाप्त हो चुका है और […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह इस समय टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं हैं. क्योंकि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. युवी को टीम में शामिल नहीं किये जाने के बाद चर्चा होने लगी कि अब उनका क्रिकेट कैरियर समाप्त हो चुका है और टीम में वापसी करना मुश्किल है. मीडिया में खबर आने के बाद चयनकर्ताओं को साफ करना पड़ा कि उन्हें बाहर नहीं किया गया है बल्कि आराम दिया गया है.
दूसरी ओर एक और खबर सामने आयी कि यो-यो फिटनेस में असफल होने के कारण युवी को टीम से बाहर किया गया. अब तमाम तरह के सवालों का जवाब युवी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तसवीर शेयर कर दे दी है. युवी ने इंस्टाग्राम में अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मूड’.
INDvsSL : भारत की नजरें श्रृंखला जीतने और श्रीलंका की प्रतिष्ठा बचाने पर
https://www.instagram.com/p/BYDxSdChdIB/
https://www.instagram.com/p/BYJO1xRBT0n/
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










