धौनी रांची में खोलेंगे फाइव स्टार होटल, करेंगे 300 करोड़ का निवेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2017 3:25 PM
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वन डे टीम में शामिल महेंद्र सिंह धौनी रांची में फाइव स्टार होटल खोलेंगे. उनकी कंपनी ‘रीति ट्रेवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था. इस प्रस्ताव को सिंगल विंडो क्लियरेंस कमेटी से मंजूरी भी मिल चुकी है. गौरतलब […]
रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वन डे टीम में शामिल महेंद्र सिंह धौनी रांची में फाइव स्टार होटल खोलेंगे. उनकी कंपनी ‘रीति ट्रेवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था. इस प्रस्ताव को सिंगल विंडो क्लियरेंस कमेटी से मंजूरी भी मिल चुकी है. गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं. वे खुद मोमेंटम झारखंड के तहत आयोजित हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल भी हुए थे.
धौनी की कंपनी फाइव स्टार होटल के निर्माण में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसमें करीब 500 लोगों को रोजगार देने की बात भी कही गयी है. सूत्रों ने बताया कि कंपनी द्वारा धुर्वा में ज्यूडिशियल एकेडमी के आसपास पांच एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. फिलहाल यह जमीन पर्यटन विभाग के पास है. खबर है कि इस जमीन को उद्योग विभाग को हस्तांतरित किया जायेगा.
धौनी के संन्यास और कैरियर को लेकर कोहली ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










