ePaper

पंड्या ने पिता को गिफ्ट किया ''SUV'' कार, बोले, पिता के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगा

Updated at : 17 Aug 2017 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
पंड्या ने पिता को गिफ्ट किया ''SUV'' कार, बोले, पिता के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लगा

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के नये सनसनी और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने पिता को नयी एसयूवी कार गिफ्ट की है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट के जरिये दिया. इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट भी किये. हार्दिक पंड्या ने वीडियो में अपने पिता को बता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के नये सनसनी और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने पिता को नयी एसयूवी कार गिफ्ट की है. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट के जरिये दिया. इसके साथ ही उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट भी किये.

हार्दिक पंड्या ने वीडियो में अपने पिता को बता रहे हैं कि जिस कार के पास आप खड़े हैं, इसके मालिक आप हैं. उनके पिता को पहले तो यकीन नहीं हुआ कि ये कार उनकी है. लेकिन बाद में इस बात को मान लेते हैं. इस दौरान उनके पिता के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक था.

वीडियो पोस्ट के बाद उन्‍होंने चार ट्वीट भी किये और इमोशनल मैसेज भी लिखे. उन्होंने लिखा, पिता के चेहरे पर इतनी खुशी देखकर बहुत अच्छा लगता है. मेरे और क्रुणाल पांड्या के करियर के लिए उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया. इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए.

सिर्फ हमारे करियर के लिए उन्होंने इतना सब किया. उन्होंने हमारे लिए जो कुछ किया है उसके लिए मैं उन्हें जितना भी शुक्रिया अदा करूं वह कम है. यह उनके लिए एक छोटा सा सरप्राइज है. परिवार खास होता है. मेरे भाई @vibsnasir का खास शुक्रिया जिसने यह संभव किया, जब मैं वहां नहीं था. सबको बहुत-बहुत प्यार.
गौरतलब हो कि श्रीलंका दौरा पंड्या के लिए खास रहा है. उन्‍होंने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और पहली ही पारी में शानदार अर्धशतक जमाया था. इसके बाद आखिरी टेस्ट में तो 23 साल के पंड्या ने अपने बल्ले से ऐसी धुआंधार पारी खेली की उसके बाद कई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गये. पंड्या ने आखिरी टेस्ट में एक ओवर में 26 रन की रिकॉर्ड रन बनाये और टेस्ट में एक ओवर में सबसे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola