युवराज के लिये बंद नहीं हुये हैं दरवाजे : मुख्य चयनकर्ता

पाल्लेकल : श्रीलंका के खिलाफ अगामी एकदिवसीय दौरे के लिये खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिलने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आज यहां कहा कि युवी को आराम दिया गया है और उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुये हैं. टीम में युवराज का चयन नहीं होने पर यह कयास लगाये […]
पाल्लेकल : श्रीलंका के खिलाफ अगामी एकदिवसीय दौरे के लिये खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को टीम में जगह नहीं मिलने पर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने आज यहां कहा कि युवी को आराम दिया गया है और उनके लिये दरवाजे बंद नहीं हुये हैं. टीम में युवराज का चयन नहीं होने पर यह कयास लगाये जा रहे थे कि उनका करियर खत्म हो गया लेकिन ऐसी आशंकाओं पर विराम लगाते हुये प्रसाद ने कहा कि युवराज को आराम दिया गया है और हम विश्व कप के लिये टीम को तैयार कर रहे हैं जिसके तहत युवाओं को मौका दिया गया है.
प्रसाद ने कहा, किसी भी खिलाड़ी के लिये दरवाजा बंद नहीं होता है. सब को क्रिकेट खेलने का अधिकार है. यह उनका जुनून है. वे अपने जुनून का पीछा कर रहे हैं. हम विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहते है. टीम चयन के समय सभी संभावित नामों पर चर्चा की गयी थी.
INDvsSL : युवराज सिंह की ODI से छुट्टी, रोहित शर्मा और मनीष पांडे की टीम में वापसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










