INDvsSL 3rd Test : धवन-राहुल के नाम रहा पहला दिन, ऐसा रहा खेल का रोमांच

पल्लेकेले : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के छठे टेस्ट शतक और लोकेश राहुल के साथ उनकी पहले विकेट के लिये 188 रन की भागीदारी के बाद भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों के जल्दी जल्दी आउट होने से श्रीलंका ने आज यहां तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन स्टंप तक मेहमान टीम को छह विकेट […]
पल्लेकेले : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के छठे टेस्ट शतक और लोकेश राहुल के साथ उनकी पहले विकेट के लिये 188 रन की भागीदारी के बाद भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाजों के जल्दी जल्दी आउट होने से श्रीलंका ने आज यहां तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के शुरुआती दिन स्टंप तक मेहमान टीम को छह विकेट पर 329 रन ही बनाने दिये.
स्टंप तक रिद्धिमान साहा 13 और हार्दिक पंड्या एक रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंकाई गेंदबाजों में बायें हाथ के स्पिनर मलिंडा पुष्पकुमार सबसे सफल रहे, जिन्होंने 18 ओवर में 40 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया जबकि चाइनामैन लक्षण संदाकन को 84 रन देकर दो विकेट मिले. विश्व फर्नांडो ने एक विकेट प्राप्त किया. भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया था लेकिन श्रीलंकाई गेंदबाजों ने वापसी करते हुए दूसरे और अंतिम सत्र में तीन-तीन विकेट झटक लिये.
गोरखपुर में बच्चों की मौत पर सहवाग के ट्वीट से भड़के लोग, कहा, शर्म करो…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




