धवन-राहुल ने तोड़ा सिद्धू-प्रभाकर का 24 साल पूराना रिकॉर्ड

कैंडी : भारत और श्रीलंका के बीच यहां तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन भारत की ओपनिंग जोड़ी (शिखर धवन और लोकेश राहुल) ने कमाल दिखाया और पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 188 रन जोड़े. इसके साथ ही धवन और राहुल ने 24 साल पुराना नवजोत सिंह सिद्धू […]
कैंडी : भारत और श्रीलंका के बीच यहां तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है. खेल के पहले दिन भारत की ओपनिंग जोड़ी (शिखर धवन और लोकेश राहुल) ने कमाल दिखाया और पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 188 रन जोड़े. इसके साथ ही धवन और राहुल ने 24 साल पुराना नवजोत सिंह सिद्धू और मनोज प्रभाकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. धवन ने आज 123 गेंद पर 17 चौकों की मदद से 119 रन बनाये. वहीं लोकेश राहुल ने 135 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 85 रन बनाये.
सिद्धू और प्रभाकर ने 1993 में पहले विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी निभायी थी. 2008 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 167 रन बनाये थे. इसके अलावा धवन के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. शिखर धवन मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में दो शतक के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं.
13 साल के इस गेंदबाज ने चटकाये छह गेंद में छह विकेट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




