भारत के पास तेज गेंदबाजों की अच्छी खेप तैयार : कपिल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुंबई : पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत के पास आखिर में विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों की अच्छी खेप तैयार हो गयी है और टीम स्पिनरों के अलावा उन पर भी पूरा भरोसा कर सकती है. हाल में दिनों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पूरा सहयोग […]
विज्ञापन
मुंबई : पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि भारत के पास आखिर में विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों की अच्छी खेप तैयार हो गयी है और टीम स्पिनरों के अलावा उन पर भी पूरा भरोसा कर सकती है.
हाल में दिनों में भारतीय तेज गेंदबाजों ने स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को पूरा सहयोग दिया. पिछली नौ श्रृंखलाओं से टीम के अजेय अभियान में तेज गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रही है. तेज गेंदबाजों विशेषकर उमेश यादव के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कपिल ने कहा, आपके सवाल ने मुझे खुश कर दिया क्योंकि आज हमने तेज गेंदबाजों पर निर्भर होना शुरू कर दिया है.
श्रीसंत प्रतिबंध मामला : केरल हाईकोर्ट में अपील करेगा बीसीसीआई
एक जमाना था जब हमारे पास कोई तेज गेंदबाज नहीं था और आज हमारे पास इतने अधिक तेज गेंदबाज हैं. जो खिलाड़ी अभी बाहर हैं वे किसी भी समय भारत की तरफ से खेल सकते हैं. यहां एक कार्यक्रम से इतर बात कर रहे हैं कपिल ने हालांकि वर्तमान भारतीय कोच रवि शास्त्री की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करने से इन्कार कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वर्तमान टीम 20 साल पहले की टीमों से बेहतर है.
उन्होंने कहा, यह उनका (शास्त्री) मानना है. आप या तो इसे स्वीकार करो या फिर नकार दो. यह आप पर निर्भर है. कपिल ने ऑलराउंडर हादर्कि पंड्या की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘ ‘उसमें एक अच्छा ऑलराउंडर बनने की क्षमता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










