ePaper

द्रविड-गुंडप्पा विश्वनाथ के क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, सचिन-सौरव रह गये पीछे

Updated at : 03 Aug 2017 1:55 PM (IST)
विज्ञापन
द्रविड-गुंडप्पा विश्वनाथ के क्लब में शामिल हुए केएल राहुल, सचिन-सौरव रह गये पीछे

नयी दिल्ल : वायरल फीवर की वजह से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाने वाले लोकेश राहुल ने टीम में वापसी के साथ ही बड़ा धमाका किया है. कोलंबो टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी करते हुए आज शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 57 रन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ल : वायरल फीवर की वजह से श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाने वाले लोकेश राहुल ने टीम में वापसी के साथ ही बड़ा धमाका किया है. कोलंबो टेस्ट मैच में उन्होंने वापसी करते हुए आज शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 57 रन की पारी खेली.

इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्‍ट कैरियर में बड़ी कामयाबी भी हासिल कर ली है. राहुल ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही टेस्‍ट कैरियर में 8वां अर्धशतक भी पूरा कर लिया है. लेकिन इसके साथ ही उनहोंने टेस्‍ट मैच में लगातार 6ठा अर्धशतक भी पूरा कर लिया. राहुल ने पिछली सभी 6 पारियों में अर्धशतक जमाया है. ऐसा करने वाले वो भारत के तीसरे खिलाड़ी बन गये हैं.

पूर्व पाक क्रिकेटर इमरान खान पर महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, देखें VIDEO

सबसे बड़ी बात है राहुल ने जो कारनामा किया है वो कारनामा सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्‍गज खिलाडियों को भी नसीब नहीं हुआ है. राहुल से पहले यह कारनामा टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड और गुंडप्‍पा विश्वनाथ ने किया था.

नाराज अर्जुन रणतुंगा, नहीं देखते श्रीलंकाई टीम के मैच

वेतन विवाद : ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश दौरे की बहिष्कार की धमकी दी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola