ePaper

महिला क्रिकेट टीम की पराजय को 125 करोड़ देशवासियों ने अपने कंधे पर उठाया : प्रधानमंत्री मोदी

Updated at : 30 Jul 2017 3:05 PM (IST)
विज्ञापन
महिला क्रिकेट टीम की पराजय को 125 करोड़ देशवासियों ने अपने कंधे पर उठाया : प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम के दौरान महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की फिर से सराहना की और कहा कि वे भले ही टूर्नामेंट जीतने से चूक गयी लेकिन अपने खेल से 125 करोड़ लोगों का दिल जीतने में सफल रही. मोदी ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम के दौरान महिला क्रिकेट टीम के आईसीसी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की फिर से सराहना की और कहा कि वे भले ही टूर्नामेंट जीतने से चूक गयी लेकिन अपने खेल से 125 करोड़ लोगों का दिल जीतने में सफल रही. मोदी ने कहा, ‘ ‘ हमारी बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं, नयी-नयी उंचाइयां प्राप्त कर रही हैं. अभी पिछले दिनों हमारी बेटियों ने महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया. मुझे इसी सप्ताह उन सभी खिलाड़ी बेटियों से मिलने का मौका मिला. उनसे बातें करके मुझे बहुत अच्छा लगा, लेकिन मैं अनुभव कर रहा था कि विश्व कप जीत नहीं पायी, इसका उन पर बड़ा बोझ था. उनके चेहरे पर भी उसका दबाव था, तनाव था. ”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला जबकि टीम के फाइनल में हारने के बावजूद देशवासियों ने खिलाडियों को सिर आंखों पर बिठाया और यह सुखद बदलाव है. उन्होंने कहा, ‘ ‘ पहली बार हुआ कि जब हमारी बेटियां विश्व कप फाइनल में नहीं जीत पायीं, तो भी सवा-सौ करोड़ देशवासियों ने उस पराजय को अपने कंधे पर ले लिया. जरा-सा भी बोझ उन बेटियों पर नहीं पड़ने दिया, इतना ही नहीं, इन बेटियों ने जो किया, उसका गुणगान किया, उनका गौरव किया. ‘ ‘ मोदी ने कहा, ‘ ‘ मैं इसे एक सुखद बदलाव देखता हूं.

अश्विन बोले, उनके के लिए सबसे पहले टीम है, रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते

मोदी ने कहा, मैंने इन बेटियों को कहा कि आप देखिए, ऐसा सौभाग्य सीर्फ आप ही लोगों को मिला है. आप मन से निकाल दीजिए कि आप सफल नहीं हुए हैं. मैच जीते या न जीते, आप ने सवा-सौ करोड़ देशवासियों को जीत लिया है. ‘ ‘ भारतीय महिला टीम लार्ड्स में खेले गये फाइनल में मेजबान इंग्लैंड से नौ रन से हार गयी थी. प्रधानमंत्री ने टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी थी और बाद में भी उनके प्रदर्शन की तारीफ की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola