भारत का श्रीलंका दौरा : अभ्यास मैच में नजरें रोहित और राहुल पर

कोलंबो : श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला से पहले कल से अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शुरु हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच में सभी की नजरें फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा और केएल राहुल पर लगी होंगी. रोहित ने आखिरी टेस्ट पिछले साल अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला […]
कोलंबो : श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट की श्रृंखला से पहले कल से अध्यक्ष एकादश के खिलाफ शुरु हो रहे दो दिवसीय अभ्यास मैच में सभी की नजरें फिट होकर टीम में वापसी करने वाले रोहित शर्मा और केएल राहुल पर लगी होंगी. रोहित ने आखिरी टेस्ट पिछले साल अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. इसके बाद घरेलू सत्र में वह इंग्लैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखलायें नहीं खेल सके.
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान उनका आपरेशन हुआ था. फिट होने के बाद उन्होंने कोई प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लिया और चैम्पियंस ट्रॉफी के जरिये भारतीय टीम में वापसी की जिसमें उन्होंने 300 से अधिक रन बनाये.
महिला विश्व कप : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




