सचिन को सलाहकार के रुप में चाहते हैं शास्त्री

नयी दिल्ली : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय टीम का सलाहकार बनाया जाये बशर्ते यह हितों के टकराव का मामला ना हो. शास्त्री ने कल बीसीसीआई की विशेष समिति के साथ हुई बैठक में तेंदुलकर को सलाहकार की भूमिका दिये जाने की इच्छा जताई. समिति में कार्यवाहक […]
नयी दिल्ली : भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि सचिन तेंदुलकर को राष्ट्रीय टीम का सलाहकार बनाया जाये बशर्ते यह हितों के टकराव का मामला ना हो. शास्त्री ने कल बीसीसीआई की विशेष समिति के साथ हुई बैठक में तेंदुलकर को सलाहकार की भूमिका दिये जाने की इच्छा जताई. समिति में कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना, सीईओ राहुल जौहरी, कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी शामिल थी.
तेंदुलकर क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य है जिसने शास्त्री को कोच चुना. विशेष समिति ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय टीम से जुड़ी कोई भी नियुक्ति हितों के टकराव से परे होनी चाहिये. समिति के एक सदस्य ने कहा , ‘ ‘ रवि ने कुछ समय के लिये सलाहकार के तौर पर सचिन की सेवायें लेने का सुझाव रखा. समिति ने उन्हें हितों के टकराव के प्रावधान के बारे में बताया. ‘ ‘
लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग इसे लेने से मना करते हैं…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




