फिक्स था 2011 विश्व कप फाइनल, श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाया सवाल, जांच की मांग की

कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने 2011 विश्व कप फाइनल मुकाबले पर बहुत गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. रणतुंगा ने आरोप लगाया है कि फाइनल मुकाबला फिक्स था. उन्होंने फिक्सिंग के आरोपों के बीच विश्व कप 2011 के फाइनल में भारत के हाथों उनके देश को मिली हार की जांच की […]
कोलंबो : श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने 2011 विश्व कप फाइनल मुकाबले पर बहुत गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है. रणतुंगा ने आरोप लगाया है कि फाइनल मुकाबला फिक्स था. उन्होंने फिक्सिंग के आरोपों के बीच विश्व कप 2011 के फाइनल में भारत के हाथों उनके देश को मिली हार की जांच की मांग की.
रणतुंगा ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें कहा है कि वह मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले गये फाइनल में श्रीलंका की छह विकेट से हार से हैरान थे. इस 53 वर्षीय पूर्व कप्तान ने कहा, ‘ ‘मैं तब कमेंटरी के लिये भारत में था. जब हम हारे तो मैं काफी निराश था और मुझे आशंका थी. श्रीलंका के साथ विश्व कप 2011 के फाइनल में जो कुछ हुआ हमें उसकी जरुर जांच करनी चाहिए. ‘ ‘ रणतुंगा ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि खिलाड़ी अपनी सफेद पोशाक के कारण गंदगी नहीं छिपा सकते.
BCCI की बैठक में शामिल होने पर श्रीनिवासन व शाह को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










