जहीर खान की टीम इंडिया में वापसी, द्रविड भी लौटे, शास्त्री बने ''बॉस''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jul 2017 7:37 AM
नयी दिल्ली : पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन गेंदबाज के रूप में नहीं बल्कि गेंदबजी कोच के रूप में. इसके साथ ही दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड की भी टीम इंडिया में इंट्री हुई है, लेकिन नयी जिम्मेवारियों के साथ. इधर टीम इंडिया के पूर्व […]
नयी दिल्ली : पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन गेंदबाज के रूप में नहीं बल्कि गेंदबजी कोच के रूप में. इसके साथ ही दीवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड की भी टीम इंडिया में इंट्री हुई है, लेकिन नयी जिम्मेवारियों के साथ. इधर टीम इंडिया के पूर्व टीम निदेशक रवि शास्त्री की भारतीय क्रिकेट टीम में शानदार वापसी हुई है. शास्त्री को अगले विश्व कप तक के लिए हेड कोच चुन लिया गया है.
शास्त्री पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का स्थान लेंगे जिन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मतभेदों के बाद पिछले दिनों कोच का पद छोड़ दिया था. कुंबले और कोहली के मतभेदों की खूब चर्चा हुई थी. भारतीय टीम की गेंदबाजी खासकर पेस बैटरी को मजबूत बनाने के मकसद से पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को गेंदबाजी का कोच बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










