ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में भारत का दबदबा, जडेजा-अश्विन टॉप पर, बल्लेबाजी में कोहली पांचवें नंबर पर

दुबई : रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भारतीय स्पिन जोड़ी ने जारी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने शीर्ष दो स्थान कायम रखे. जडेजा 898 अंक से तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन 865 अंक से दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन कोई अन्य भारतीय गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. […]
दुबई : रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की भारतीय स्पिन जोड़ी ने जारी आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपने शीर्ष दो स्थान कायम रखे. जडेजा 898 अंक से तालिका में शीर्ष पर हैं जबकि अश्विन 865 अंक से दूसरे स्थान पर बरकरार हैं लेकिन कोई अन्य भारतीय गेंदबाज शीर्ष 10 में शामिल नहीं है. आलराउंडर की सूची में भी जडेजा और अश्विन अपने क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.
जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का संबंध है तो चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं. केएल राहुल एक पायदान के फायदे से बल्लेबाजी तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गये हैं जिसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बादशाहत जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




