पूर्व पाक क्रिकेटर रमीज राजा ने धौनी की सैलरी पर उठाया सवाल, तो भारतीय फैन्स ने दिया ऐसा जवाब

Updated at : 06 Jul 2017 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व पाक क्रिकेटर रमीज राजा ने धौनी की सैलरी पर उठाया सवाल, तो भारतीय फैन्स ने दिया ऐसा जवाब

नयी दिल्ली : प‍ाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने टीम इंडिया के सबसे सफल कप्‍तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी की सैलरी पर सवाल उठा दिया है. राजा ने कहा कि धौनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं इसके बाद भी उन्हें ‘ए’ ग्रेड की सैलरी बीसीसीआइ की ओर से दी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प‍ाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा ने टीम इंडिया के सबसे सफल कप्‍तानों में शामिल महेंद्र सिंह धौनी की सैलरी पर सवाल उठा दिया है. राजा ने कहा कि धौनी टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं इसके बाद भी उन्हें ‘ए’ ग्रेड की सैलरी बीसीसीआइ की ओर से दी जा रही है.

राजा ने पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी की सैलरी पर भी सवाल उठाया. उन्‍होंने कहा, अफरीदी क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं इसके बाद भी पीसीबी उन्‍हें ‘ए’ ग्रेड की सैलरी दे रहा है. धौनी की सैलरी पर राजा ने सवाल उठाया अब उसे सोशल मीडिया पर जमकर लताड़ लग रही है. भारतीय क्रिकेट समर्थक और धौनी के चाहने वालों ने रमीज राजा को खरी-खोटी सुनाई है.

लाइव कार्यक्रम में भिड़े यूसुफ-राजा, वीडियो हुआ वायरल

https://twitter.com/ajayhindustani7/status/882768841637363712

राजा ने आइसीसी से भी टेस्‍ट मैच को बचाने के लिए आग्रह किया है. राजा ने कहा कि साल में दो महीना केवल टेस्‍ट मैच के लिए तय कर देना चाहिए, ताकी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉरमेट को बचाया जा सके. उन्‍होंने आगे कहा कि भले ही इंग्‍लैंड में आज भी टेस्‍ट मैच को बड़ी संख्या में लोग देखते हैं, लेकिन एशिया में टी-20 का असर टेस्‍ट मैच में पड़ा है. लोगों की रुची टेस्‍ट मैच से कम हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola