कुंबले के खिलाफ विद्रोह करने वाले को कर देना चाहिए टीम से बाहर : बिशन सिंह बेदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली के साथ विवाद के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कल अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कुंबले ने ऐसे समय में पद से इस्तीफा दिया है जब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर पांच वनडे और एक टी-20 मैच की श्रृंखला खेली जानी है. इधर कुंबले के इस्तीफे […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : विराट कोहली के साथ विवाद के बाद मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कल अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कुंबले ने ऐसे समय में पद से इस्तीफा दिया है जब टीम इंडिया को वेस्टइंडीज दौरे पर पांच वनडे और एक टी-20 मैच की श्रृंखला खेली जानी है.
इधर कुंबले के इस्तीफे के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, ‘ ‘जिसने भी भारत के महान खिलाडी अनिल कुंबले के खिलाफ विद्रोह किया उसे बाहर कर देना चाहिए. निश्चित तौर पर इससे भारतीय क्रिकेट को नुकसान हुआ है.
बेदी ने कहा, कोहली को काबू में रखने के लिये दमदार कोच की जरुरत
‘पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपडा ने कहा कि स्थिति से बेहतर तरीके से निबटा जा सकता था. उन्होंने कहा, ‘यह (कोच चयन प्रक्रिया) चैंपियन्स ट्रॉफी से ठीक पहले नहीं बल्कि घरेलू सत्र के बाद होनी चाहिये थी. इससे बेहतर तरीके से निबटाया जाना चाहिये था. ‘
इस बीच बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने भारतीय टीम को दी गयी कुंबले की सेवाओं के लिये उनका आभार व्यक्त किया. चौधरी ने कहा, ‘हम टीम में अनिल कुंबले के बहुमूल्य योगदान के लिये उनका आभार व्यक्त करते हैं. उनके रहते हुए टीम नंबर एक टेस्ट टीम बनी. भारतीय क्रिकेट को विभिन्न क्षमताओं में उनकी योगदान की जरुरत है. उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










