विश्व कप से पहले तलाशने होंगे धौनी और युवराज के विकल्प : द्रविड़

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए अब निर्णय लेन का समय आ गया है और इनमें महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह की टीम में भूमिका पर फैसला करना भी शामिल है. द्रविड़ से जब युवराज और धौनी के […]
नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का मानना है कि विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए भारत के लिए अब निर्णय लेन का समय आ गया है और इनमें महेंद्र सिंह धौनी और युवराज सिंह की टीम में भूमिका पर फैसला करना भी शामिल है.
द्रविड़ से जब युवराज और धौनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘चयनकर्ताओं और प्रबंधन को इस पर फैसला करना होगा. उन्हें बताना होगा कि भारतीय क्रिकेट के लिए उनके दिमाग में क्या खाका है और वे अगले दो वर्षों में इन दोनों क्रिकेटरों की क्या भूमिका समझते हैं. क्या इन दोनों के लिए कोई स्थान है? क्या इनमें से केवल एक के लिए जगह है?’ उन्होंने कहा, ‘क्या आप एक साल में या छह महीने में इसका आकलन करना चाहते हो? इन दोनों खिलाड़ियों पर फैसला करने से पहले क्या आप उपलब्ध प्रतिभा पर गौर करना चाहते हो और देखना चाहते हो कि किस तरह का प्रदर्शन करते हैं?’
भारत अब वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होनेवाली एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगा जिसमें उसके लगभग सभी नामी खिलाड़ी भाग लेंगे. द्रविड़ ने हालांकि उम्मीद जतायी कि युवा खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में जगह मिलेगी. द्रविड़ ने कहा, ‘उन्होंने मजबूत टीम के साथ वेस्टइंडीज जाने का फैसला किया है. मुझे वास्तव में विश्वास है कि वे अंतिम एकादश में बदलाव करना चाहेंगे और अधिक खिलाड़ियों को मौका देंगे.’ उन्होंने कहा, ‘अगर आप ऐसा नहीं करते तो अचानक आप इस स्थिति में नहीं आना चाहोगे जो आप कहोगे कि हमने लोगों को मौके नहीं दिये और हमारे पास यही आजमाये हुए खिलाड़ी हैं. द्रविड़ ने कहा, ‘बेहतर स्थिति यही होगी कि, ‘ हमने सबको आजमा लिया है, लेकिन हमारा मानना है कि युवी और धौनी अब भी फिट हैं और वे अच्छा खेल रहे हैं और वे ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो अभी टीम को आगे बढ़ सकते हैं.
‘द्रविड़ ने इसके साथ ही कहा कि रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्पिन जोड़ी पर फैसला करने का समय गया है, जो चैंपियंस ट्राॅफी के दौरान सपाट पिचों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे. द्रविड़ ने कहा, ‘हम वास्तव में सपाट विकेटों पर खेल रहे हैं. उनके लिए परिस्थित मुश्किल है. अगर आपको बीच के ओवरों में विकेट चाहिए तो इन सपाट विकेटों पर कलाइयों का स्पिनर और रहस्यमयी स्पिनर विकेट निकाल सकते हैं. ‘उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा है कि कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास विकल्प है. उसे अधिक से अधिक मैचों का अनुभव दिलाने की जरूरत है. उसके पास योग्यता है और वह थोड़ा रहस्यमयी है. ‘कुलदीप को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में चुना गया है जहां भारत पांच वनडे और एक टी20 मैच खेलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










